दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ स्मार्ट पुलिस बूथ, इन सुविधाओं से होगा लेस

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI AIRPORT) पर शनिवार को स्मार्ट पुलिस बूथ की शुरुआत कर दी गई है. इससे यात्रियों को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए एयरपोर्ट थाना जाने की आवश्यकता नहीं होगी. एयरपोर्ट से बाहर ही इस बूथ को स्थापित किया गया है. यहां खोया पाया, ई- एफआईआर जैसे शिकायतों को दर्ज करवाया ही जा सकेगा. यहां 24 घंटे स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी, ताकि यात्रियों को हर संभव मदद पहुंचाई जा सके.

SUBWAY IGI

उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन

शनिवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा इस स्मार्ट पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि आज हमारे और दिल्ली वासियों के लिए काफी खुशी और गर्व की बात है कि यहां नए स्मार्ट पुलिस बूथ का उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन कर दिया गया है. यहां यात्री खोया पाया, ई- एफआईआर के अलावा अन्य अपराधों से संबंधित शिकायतों को दर्ज करवा सकेंगे.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड बार ने बनाया नया रिकॉर्ड, वजन सुनकर उड़ जाएंगे होश

हाई- टेक सुविधा से लैस बूथ

पुलिस बूथ पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई जाएगी. दूसरे कियोस्क से यात्री एयरपोर्ट के आसपास के होटल, अस्पताल, दिल्ली के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी ले सकेंगे. यहां 24 घंटे ड्यूटी पर स्टाफ मौजूद रहेगा. 200 सीसीटीवी कैमरा से यहां की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी. यहां फ्लाइट का रियल टाइम भी हर समय दिखाया जाता रहेगा. यहां से अच्छी फीडबैक मिलने पर इसे बाकी टर्मिनल पर भी शुरू किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts