NEET UG परीक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी, नकल रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली | NEET UG री- एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराने और नकल गिरोहों पर रोक लगाने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं. इसी क्रम में टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई गई है. साथ ही, 30 जून तक मैसेज एडिट करने का फीचर भी बंद रहेगा. सरकार के इस फैसले का एनटीए ने स्वागत किया है. सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारियां तेज कर दी हैं. मई में हुई परीक्षा को कुछ सवाल लीक होने के आरोपों के बाद रद्द किया गया था.

Neet mEDICAL

इस संबंध में कैबिनेट सेक्रेटरी टी.वी. सोमनाथन ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और स्पष्ट चेतावनी दी कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

NEET UG री- एग्जाम

परीक्षा सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कई अहम इंतजाम किए हैं. प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएग जबकि सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों को परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया जाएगा. स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकारों के सहयोग से परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने की योजना बनाई गई है. एनटीए ने इस बार छात्रों को अतिरिक्त सुविधाएं भी दी हैं. परीक्षा में उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा ताकि वे प्रश्न पत्र को बेहतर तरीके से समझ सकें. इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं में रफ कार्य के लिए अतिरिक्त स्थान भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्रों को सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  राष्ट्रगीत से शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, महरौली हादसे पर श्रद्धांजलि

मिलेगी यह सुविधा

नीट यूजी री -एग्जाम 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित किया जाएगा. कुल 195 मिनट की इस अवधि में परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताएं भी शामिल रहेंगी. एनटीए के अनुसार, छात्रों को बेहतर परीक्षा अनुभव देने के लिए समय प्रबंधन और व्यवस्था में सुधार किया गया है. नई व्यवस्था के तहत रफ वर्क के लिए उपलब्ध स्थान को भी बढ़ाया गया है. पहले जहां केवल दो पेज दिए जाते थे, अब चार पेज उपलब्ध होंगे. इससे छात्रों को गणना और लिखित कार्य में आसानी होगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.