गर्मियों की छुट्टियों में वैष्णोदेवी- अयोध्या के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आगामी गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है. जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, UP, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है.

Indian Railway Train

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अप- डाउन में कुल 26 ट्रेनें संचालित होगी और इन ट्रेनों के रूट और समय- सारणी का प्रस्ताव बनाकर रेलवे को भेज दिया गया है. वहां से हरी झंडी मिलते ही इन ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. इस संबंध में अंबाला, फिरोजपुर, दिल्ली, मुरादाबाद, जम्मू और लखनऊ मंडल को भी सूचना भेज दी गई है. 15 अप्रैल से इन ट्रेनों के संचालन की तैयारी है.

वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

  • मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक (40 ट्रिप) ट्रेन नंबर 04081/82, दिल्ली- श्री वैष्णोदेवी कटरा- दिल्ली के संचालन की योजना है. दिल्ली से यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार तथा वैष्णोदेवी कटरा से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04209/10, दिल्ली- वाराणसी- दिल्ली संचालित होगी. यह ट्रेन दिल्ली से हर मंगलवार, वीरवार और शनिवार तथा वाराणसी से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 04203/04, लखनऊ- दिल्ली- लखनऊ संचालित होगी.

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

  • ट्रेन नंबर 04213/14, अयोध्या कैंट- आनंद विहार टर्मिनस- अयोध्या कैंट 16 मार्च से शुरू हो चुकी है और 15 जुलाई तक संचालित रहेगी. यह ट्रेन अयोध्या से हर रविवार, मंगलवार और वीरवार तथा आनंद विहार टर्मिनस से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 04008/07, आनंद विहार टर्मिनस- जोगबनी- आनंद विहार टर्मिनस 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और 12 जुलाई तक चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 04022/21, नई दिल्ली से गोरखपुर तक 17 मार्च से 10 जुलाई तक और गोरखपुर से 18 मार्च से 11 जुलाई तक सप्ताह में एक बार संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04028/27, आनंद विहार टर्मिनल से 17 मार्च से 10 जुलाई तक व मुजफ्फरपुर से 18 मार्च से 11 जुलाई तक सप्ताह में एक बार चलेगी.
यह भी पढ़े -  Amul के बाद वीटा दूध पीना भी हुआ महंगा, फटाफट चेक करें नई कीमतें

कामाख्या देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 04062/61 दिल्ली से 21 मार्च से 14 जुलाई तथा भागलपुर से 22 मार्च से 15 जुलाई तक सप्ताह में एक बार संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04062/63 नई दिल्ली से 15 मार्च से 16 जुलाई और गया से 16 मार्च से 17 जुलाई तक संचालन होगा.
  • ट्रेन नंबर 04066/65 आनंद विहार टर्मिनल से 20 मार्च से 13 जुलाई तक और भुवनेश्वर से 21 मार्च से 14 जुलाई तक सप्ताह में एक बार संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04068/67, दिल्ली से 20 मार्च से 13 जुलाई तक तथा कामाख्या से 22 मार्च से 15 जुलाई तक सप्ताह में एक बार चलेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.