केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोत्तरी, इस दिन से मिलेगा लाभ

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ते (DA) में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार डीए बढ़ाने पर फैसला ले सकती है. सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा. इससे करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

Rupees Money

ये होता महंगाई भत्ता (DA)

महंगाई भत्ता ऐसा धन है जो सरकारी कर्मचारियों को मंहगाई बढ़ने के बावजूद उनके जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है. यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है. इसकी गणना हर 6 महीने में देश की मौजूदा महंगाई के हिसाब से की जाती है. इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है. शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग हो सकता है.

महंगाई भत्ते की गणना

महंगाई भत्ता निर्धारण के लिए एक फॉर्मूला दिया गया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला है [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत – 115.76)/115.76]×100. अब अगर PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका यह है- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33)x100

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

भारत में दो प्रकार की मुद्रास्फीति है. एक है रिटेल यानी खुदरा और दूसरा है थोक महंगाई. खुदरा मुद्रास्फीति की दर सामान्य उपभोक्ताओं द्वारा उद्धृत कीमतों पर आधारित होती है. इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) भी कहा जाता है.

डीए के बाद कितना होगा फायदा

इसके लिए अपना वेतन निम्न सूत्र में भरें.. (मूल वेतन + ग्रेड वेतन) × डीए% = डीए राशि

अगर आसान भाषा में समझें तो मूल वेतन में ग्रेड सैलरी जोड़ने के बाद बनने वाली सैलरी में महंगाई भत्ते की दर को गुणा कर दिया जाता है जो रिजल्ट आता है उसे महंगाई भत्ता (डीए) कहते हैं. अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए है और ग्रेड पे 1,000 रुपए है.

दोनों को जोड़ने पर कुल 11 हजार रुपए हो गए. अब 42 फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता के लिहाज से यह 4,620 रुपये हो जाता है. आपकी कुल सैलरी मिलाकर 15,620 रुपए थी. पहले 38 फीसदी डीए के हिसाब से आपको 15,180 रुपये सैलरी मिल रही थी यानी 4 फीसदी डीए बढ़ाने पर हर महीने 440 रुपये का फायदा होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.