शादी के सीजन में दिल्ली के यह बाजार शॉपिंग के लिए बेस्ट, कम खर्चे में भी भर जाएगा थैला

नई दिल्ली | शादी विवाह के अवसर पर बाजारों में खरीदारी की होड़ लग जाती है. जैसे ही शादी का सीजन आता है, परिवारजन बाजारों का रुख करके कपड़े, ज्वेलरी, सजावट का सामान या अन्य वस्तुओं की ढेर सारी शॉपिंग करते हैं. अगर आप भी शादी के लिए कुछ खास या अलग खरीदना चाहते हैं, तो राजधानी दिल्ली के कुछ बाजार आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं.

Cloth Market Delhi Kapda

यहां आपको हर वैरायटी, क्वालिटी और रेंज का सामान आसानी से मिल जाता है. इतनी ज्यादा वैरायटी और क्वालिटी शायद ही आपको कहीं और देखने को मिले. बजट के हिसाब से भी यहां सामान उपलब्ध है.

चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली में स्थित चांदनी चौक शादी की खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है. यहां दुल्हन के लहंगे से लेकर दूल्हे की शेरवानी तक किफायती रेट में मिल जाते हैं. यहां मिलने वाले कपड़ों और अन्य सामान की वैरायटी और क्वालिटी इतनी जबर्दस्त होती है कि जो एक बार यहां आता है, वह बार- बार यही लौटकर आता है.

करोल बाग

विवाह के अवसर पर कपड़ों आदि की खरीदारी के लिए करोल बाग एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां ब्राइडल वेयर से लेकर गोल्ड ज्वेलरी तक सबकुछ उपलब्ध है. इसके अलावा, डिज़ाइनर ज्वेलरी भी यहां आसानी से मिल जाती है. रेडीमेड ब्राइडल कलेक्शन से लेकर कस्टमाइज गहनों तक यहां हर चीज का शानदार विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

सरोजिनी नगर

अगर आप ट्रेंड के अनुसार सस्ता और फैशनेबल सामान खरीदना चाहते हैं तो सरोजिनी नगर मार्केट जरूर जाएं. यहां लेटेस्ट फैशन के कपड़े बेहद किफायती दामों में मिलते हैं. H&M, Zara जैसे ब्रांड्स के सरप्लस कपड़े भी यहां किफायती रेट में मिल जाते हैं. हल्दी, मेहंदी जैसे फंक्शन की शॉपिंग के लिए भी यह मार्केट बेहतरीन है.

लाजपत नगर

लड़कियों और महिलाओं के लिए लाजपत नगर मार्केट खास तौर पर मशहूर है. यहां साड़ियों से लेकर सलवार सूट, ब्लाउज पीस और ब्राइडल एसेसरीज का बेहतरीन कलेक्शन मिल जाता है. खास बात यह है कि यहां आपको हर प्राइस रेंज का सामान मिल जाता है. आप अपने बजट के अनुसार आसानी से शॉपिंग कर सकते हैं.

शाहपुर जट

शाहपुर जट में मौजूद डिजाइनर स्टूडियो में मॉडर्न और फ्यूजन ब्राइडल आउटफिट्स मिलते हैं. यहां इंडो- वेस्टर्न लहंगे, हैंडमेड जूलरी और कस्टम फिटिंग जैसी चीजें उपलब्ध हैं. लेकिन यहां आने से पहले अपॉइंटमेंट लेना जरूरी है, क्योंकि कई स्टूडियो वॉक- इन क्लाइंट नहीं लेते.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts