केंद्र सरकार की इस योजना पर मुफ्त सालाना बिजली के साथ होगी एक्स्ट्रा कमाई, सब्सिडी के साथ उठाए फायदा

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. जिला डीसी डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि यह योजना राज्य के लोगों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है. इस योजना के तहत, देशभर के 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है. योजना के अनुसार, लोगों को सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी.

Bijli Electricity Bulb

हर महीने 300 यूनिट तक मुक्त बिजली

DC ने मुख्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली और आर्थिक बचत में सहायता मिलेगी. इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होगी जिसके 15 से 18 हजार रुपए की बचत होगी. इसके अतिरिक्त, अधिक बिजली को बिजली वितरण कंपनियों को बेचकर परिवार आय भी कमा सकता है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी

कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट के लिए 60 हजार रुपए और 3 किलोवाट थी उससे अधिक के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है. इसके अलावा, जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए है उन्हे सरकार द्वारा दो किलोवाट की संयंत्र लगवाने पर कुल 1.10 लाख रुपए की सब्सिडी दी जा रही है.

यह भी पढ़े -  आमजन पर चलेगा महंगाई का चाबुक, इतने रुपए तक और बढ़ेगी पेट्रोल- डीजल की कीमतें

ऐसे करें आवेदन

  • योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • राज्य और बिजली वितरण विभाग कंपनी (DISCOM) का चयन करें.
  • आवश्यकता के अनुसार, जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म जमा करें और स्वीकृति मिलने की प्रतीक्षा करें.
  • स्वीकृति मिलने के बाद अधिकृत विक्रेता से सोलर पैनल लगवाएं.
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.