नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक एडवाइजरी जारी की हैं जिसमें बताया गया है कि रेड लाइन पर स्थित मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर- 2 और लिफ्ट नंबर- 3 (आर- क्यूब मॉल की ओर) 1 मई से 15 मई 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा.

DMRC ने बताया है कि यह अस्थायी बंदी लाइन-1 (रेड लाइन) और लाइन-8 (मैजेंटा लाइन) के बीच कनेक्टिविटी के लिए चल रहे निर्माण कार्य के कारण की गई है.
असुविधा के लिए जताया खेद
डीएमआरसी ने मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे Entry- Exit के लिए गेट नंबर- 1, 3, 4 और लिफ्ट नंबर- 4 का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं. इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है.
दिल्ली मेट्रो बनी पहली पसंद
दिल्ली और एनसीआर में मेट्रो सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं. मेट्रो के जरिए रोजाना लाखों लोगों का आवागमन रहता है. स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा व्यक्ति या फिर रोजमर्रा के कार्यों से आवागमन करने वाले यात्री हो, मेट्रो के सफर को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाती है. इससे लोगों को दिल्ली की सड़कों की भीड़- भाड़ से दूर आरामदायक यात्रा का लाभ मिलता है. उनके लिए नाममात्र समय में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना आसान हो जाता है.