अग्निवीरों के लिए IGNOU ने डिजाइन किया स्पेशल कोर्स, सेना के साथ अन्य विभागों में बनेंगे नौकरी के अवसर

नई दिल्ली | अग्निपथ योजना के तहत, सेना में भर्ती होने की कवायद में जुटे देशभर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. वे अब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से ग्रेजुएशन कर सकेंगे. यूनिवर्सिटी की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अग्निवीरों के लिए नए कोर्स तैयार किए गए हैं. यूनिवर्सिटी की तरफ से इन युवाओं के लिए तीन वर्षीय स्नातक कोर्स पेश किया गया है. इस प्रोग्राम के तहत, अग्निवीर कुल 120 क्रेडिट के लिए यह कोर्स कर सकते हैं.

IGONU

IGNOU के क्षेत्रीय प्रभारी निदेशक डॉ. धर्मपाल ने इस संबंध में में जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीरों के लिए तैयार किए गए इस खास प्रोग्राम के तहत कुल 120 क्रेडिट होंगे. इनमें से 60 क्रेडिट अग्निवीर अपनी ट्रेनिंग के दौरान हासिल कर सकेंगे और इसके बाद, 60 क्रेडिट कोर्स से हासिल करने होंगे. ये कोर्स पूरा करने के लिए अग्निवीरों के पास 6 साल तक मौका रहेगा.

क्षेत्रीय प्रभारी ने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद अग्निवीरों को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ स्किल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय और IGNOU ने आपसी तालमेल स्थापित कर इस कोर्स को डिजाइन किया है. इसके अलावा, चार साल की नौकरी के बाद भी रोजगार के अवसर अधिक से अधिक इन युवाओं को मिलें, इससे संबंधित और भी कई कोर्सेज पर यूनिवर्सिटी काम कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

वहीं, अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं ने कहा कि IGNOU की यह पहल बहुत ही सराहनीय है. इससे उन्हें करियर बनाने के लिए एक और सुनहरा मौका मिलेगा. नौकरी के साथ- साथ स्नातक की डिग्री आनलाइन ले सकेंगे. इससे सेना के अलावा अन्य विभागों में नौकरी के अवसर पैदा होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.