नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़क- बाजार, सदियों से खरीदारी के शौकीनों और रोजमर्रा के खरीददारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे है. यहां मौसम के हिसाब से मांगे भी बदलती रहती है, जहां सर्दियों में ऊनी कपड़ों की मांग अधिक होती है. गर्मी में कॉटन कपड़ो की मांग बढ़ जाती है. यहां हर चीजें किफायती दर पर आसानी से मिल जाती है. आइए जानते है इन मार्केट्स के बारे में…
दरियागंज क्यो मशहूर ?
दरियागंज पुरानी दिल्ली का एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है जो इलेक्ट्रॉनिक्स, किताबों और रिपेयर मार्केट के लिए जाना जाता है. कुछ दुकानों पर ये सामान आपको थोक कीमत पर मिलते है जबकि कई जगह रिपेयर के सभी पार्ट्स भी मिल जाते है. गर्मी बढ़ने के साथ- साथ यहां लोगों की भीड़ भी बढ़ जाती है क्योंकि उन्हें एक ही जगह पर सारी वैरायटी किफायती दामों में मिल जाती है.
सदर से सरोजनी तक मार्केट्स
दिल्ली के सदर बाजार में गर्मियों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. यहां प्लास्टिक बाल्टियां, पानी के ड्रम, मटके, कूलर, एसी आदि की बिक्री बड़े तौर पर होती है. यहां अप्रैल से जुलाई के बीच कारोबार लगभग दुगुना बढ़ जाता है. वही सरोजिनी नगर, जनपथ और लाजपत नगर बाजार कॉटन कपड़े, चप्पल- सैंडल आदि खूब लोकप्रिय है. इन मार्केट्स में पूरी फैमिली के कपड़े एक ही जगह पर आसानी से मिल जाते है.
करोल बाग से नजफगढ़ तक के मार्केट्स
करोल बाग खासतौर पर इलेक्ट्रानिक्स और ऑटो पार्ट्स के लिए जाना जाता है. गर्मी के दिनों में यहां कूलर, पंखे, एसी, एसी स्टैंड और एक्सेसरीज की मांग काफी बढ़ जाती है और यहां सामान काफी किफायती दरों और अच्छी गुंजाइश में मिल जाती है. दूसरी ओर नजफगढ़ और उत्तम नगर के बाजारों में गर्मी के दिनों में मिट्टी के सुंदर मटके, सुराही और कुल्हड़ की बिक्री अचानक बढ़ जाती है.
