दिल्ली में 1 साल के लिए इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हुई बंद, ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर बताया है कि GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच पंडित पंत मार्ग 23 फरवरी यानि कल सोमवार से करीब 1 साल के लिए बंद होने जा रहा है.

Vehicles

मेट्रो स्टेशन का होगा निर्माण

ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि यहां पर ‘युगे युगीन भारत’ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिसके चलते इस सड़क मार्ग पर एक साल के लिए वाहनों की आवाजाही पर पूर्णत रोक लगा दी गई है. यह खबर उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो दिल्ली के लुटियंस जोन (सेंट्रल दिल्ली) से होकर गुजरते हैं.

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इस प्रतिबंध के चलते होने वाली परेशानी से बचाव हेतु कहा है कि गोल डाक खाना से पंडित पंत मार्ग पर आने वाली गाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे डॉ. बिशंबर दास मार्ग लें, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (GRG रोड) की ओर बढ़ें और फिर चर्च रोड की ओर चर्च लेन का इस्तेमाल करें. इसी तरह, चर्च रोड से आने वाली गाड़ियों को GRG रोड, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग की ओर जाने के लिए लेन लेने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  रेलवे कर्मचारियों व पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला शानदार तोहफा

इलाके में भीड़ कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने संसद मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बिशंबर दास रोड, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड और महादेव रोड जैसे दूसरे रास्ते सुझाए हैं. कश्मीरी गेट ISBT, रेलवे स्टेशन और IGI एयरपोर्ट की ओर जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे यातायात पाबंदियों को देखते हुए अतिरिक्त समय निकालकर अपनी यात्रा की प्लानिंग सावधानी से करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.