दिल्ली में 30 जून तक बंद रहेगी यह सड़क, वैकल्पिक रूट्स से पूरा करना होगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की है कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा न्यू रोहतक रोड पर कमल टी- पॉइंट और आनंद पर्वत लेन नंबर- 10 के बीच अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई का काम शुरू किया गया है.

Delhi Traffic Police

ट्रैफिक संचालन रहेगा प्रभावित

उपरोक्त कार्य के चलते यहां एक लेन बंद होने से ट्रैफिक संचालन प्रभावित हुआ है और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इस प्रोजेक्ट पर 5 मई से काम शुरू हो चुका है और 30 जून तक चलेगा. इस दौरान सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच ट्रैफिक संचालन में सबसे ज्यादा दिक्कत होने की संभावना है.

ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य की वजह से न्यू रोहतक रोड (कमल टी- पॉइंट से आनंद पर्वत) और जखीरा फ्लाईओवर रोड पंजाबी बाग जाने वाली रोड पर ट्रैफिक जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में समर वेकेशन की घोषणा, फटाफट जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

वैकल्पिक रूट्स से पूरा करें सफर

ट्रैफिक पुलिस ने जाम और वाहनों की अतिरिक्त भीड़-भाड़ से निपटने के लिए रूट डायवर्ट की योजना बनाई है. वाहन चालकों को कमल टी-पॉइंट से सीधे जाने के बजाय दाएं मुड़कर स्वामी नारायण मार्ग पर और फिर बाएं मुड़कर ओल्ड रोहतक रोड पर पहुंचना होगा.

जखीरा फ्लाईओवर या पंजाबी बाग पहुंचने के लिए, स्वामी नारायण मार्ग और ओल्ड रोहतक रोड का इस्तेमाल करें. रानी झांसी फ्लाईओवर या ईदगाह की तरफ से आने वाले लोगों को न्यू रोहतक रोड से बचना चाहिए और सर्विस रोड से राम बाग रोड (रोड नंबर- 40) होते हुए ओल्ड रोहतक रोड लेना चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.