नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले पढ़ लें यह खबर, इन सड़कों पर 8 दिन रहेगा डायवर्जन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि पहाड़गंज ट्रैफिक सर्कल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने चेल्म्सफोर्ड रोड पर होने वाले खोदाई कार्य को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हैं.

Delhi Traffic Police

सीवर लाइन जाएगी बिछाई

यहां दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा सीवर लाइन की मरम्मत और दोबारा लाइन बिछाने की अनुमति प्रदान की गई है. यह कार्य 26 फरवरी से शुरू हो चुका है और 5 मार्च तक जारी रहेगा. इस दौरान चेल्म्सफोर्ड रोड (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने), मुनिया चौक क्षेत्र और पहाड़गंज की ओर जाने वाली संपर्क सड़कों पर ट्रैफिक संचालन आंशिक रूप से प्रभावित और प्रतिबंधित रह सकता है. जिसके चलते यहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्शन लागू रहेगा.

आमजन से सहयोग की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा है कि वे यात्रा करने की योजना पहले ही बना लें और एक्स्ट्रा समय लेकर घर से निकले ताकि समय रहते ट्रेन को पकड़ने में आसानी हो सके. साथ ही, डायवर्जन मार्गों पर वाहनों को पार्क न करने की अपील की गई है ताकि ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से जारी रहें. साथ ही, आमजन से सहयोग की अपील की गई है कि ट्रैफिक व्यवस्था और जनसुविधा बनाएं रखने के लिए ट्रैफिक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़े -  15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 20 हजार जवान; 1000+ CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.