दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन सड़कों पर पार्किंग करना पड़ेगा महंगा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली में 25 मार्च यानि आज से फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है जो 31 मार्च तक चलेगा. इसको देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से बना रहे.

Traffic Car Road Sadak Bridge

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई व्यवस्था

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा रोड और भैरो रोड पर पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पार्किंग किए गए वाहनों को क्रेन से टोचन कर उठा लिया जाएगा और इन्हें भैरों मार्ग स्थित भैरों मंदिर के सामने बनाए गए ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा.

यहां मिलेगी पार्किंग की सुविधा

फिल्म फेस्टिवल में आने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए Entry और Exit गेट नंबर- 4 (भैरो मार्ग) और गेट नंबर- 10 (मेट्रो स्टेशन के पास) निर्धारित किए गए हैं. पार्किंग के लिए बेसमेंट पार्किंग- 1 (भैरों मार्ग से प्रवेश) और बेसमेंट पार्किंग- 2 (मथुरा रोड से प्रवेश) उपलब्ध रहेगी. भैरों मंदिर और नेशनल स्टेडियम में सरफेस पार्किंग की सुविधा भी दी गई है.

यह भी पढ़े -  घर में बदलाव करने से पहले पढ़ लें ये खबर, DDA ने लागू किए नए नियम

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि फिल्म फेस्टिवल की समयावधि के दौरान मथुरा रोड और भैरो रोड पर ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहने की संभावना है. ऐसे में रिंग रोड और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा- से- ज्यादा इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए फिल्म फेस्टिवल के सफल आयोजन में अपना सहयोग दे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.