नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी अपने वाहन से रोजाना दिल्ली में सफ़र करते हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

15 दिन प्रभावित रहेगा ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली- लोनी रोड पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य चल रहा है जिसके चलते शिव विहार मेट्रो स्टेशन से लोनी गोल चक्कर की ओर और इसके विपरीत दिशा में पूरा दिन ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहेगा. यह काम लगभग 15 दिन यानि इस पूरे महीने चलने की संभावना है.
इस निर्माण कार्य के चलते लेन प्रतिबंध और डायवर्जन लगाए गए हैं, जिससे इस हिस्से पर ट्रैफिक संचालन प्रभावित होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहेगी. इससे दोनों दिशाओं में वाहनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से अतिरिक्त समय लेकर निकले ताकि समय रहते अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें.
इस वैकल्पिक रूट का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि लोनी जाने वाले इन निर्देशों का पालन करें. लोनी की ओर जाने वाले वाहन चालक भोपूरा बॉर्डर वाले वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को सफल बनाएं. ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करें. रियल- टाइम अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के WhatsApp (8750871493) या हेल्पलाइन (1095/ 011- 25844444) पर संपर्क करें.