रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, तीसरे दिन भी सामान्य नहीं हुआ संचालन; देखें लेट ट्रेनों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | यूपी में गाजियाबाद के पास मंगलवार को मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद रेलवे परिचालन अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है. हादसे का असर तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है. बुधवार को जहां पूर्व दिशा की कई ट्रेनें घंटों की देरी से दिल्ली पहुंचीं और करीब 30 लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थीं, वहीं बृहस्पतिवार को भी कानपुर शताब्दी सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं. रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के लेट पहुंचने की वजह से कई सेवाओं के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है.

Indian Railways Train 1

नई दिल्ली- दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो दोपहर 12:15 बजे रवाना होनी थी, अब करीब 5 घंटे की देरी से शाम 5:15 बजे चलेगी. वहीं, नई दिल्ली- भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे रवाना होगी.

लोगों को परेशानी

लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हैं, जिससे रोजाना दिल्ली आने- जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सहारनपुर- पुरानी दिल्ली पैसेंजर करीब 1 घंटा 45 मिनट की देरी से चल रही है. सहारनपुर- पुरानी दिल्ली एमईएमयू और गाजियाबाद- पुरानी दिल्ली ईएमयू लगभग 1 घंटे लेट हैं. गाजियाबाद- पुरानी दिल्ली ईएमयू और कुरुक्षेत्र- पुरानी दिल्ली ईएमयू करीब 45 मिनट की देरी से संचालित हो रही हैं. वहीं, कुरुक्षेत्र- हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, हिसार- नई दिल्ली पैसेंजर, रेवाड़ी- पुरानी दिल्ली पैसेंजर और जींद- पुरानी दिल्ली पैसेंजर भी लगभग 30 मिनट की देरी से चल रही हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, 23 और 24 जुलाई को इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी; हेल्पलाइन नंबर जारी

जांच लें लाइव स्टेटस

प्रभावित रूट पर ट्रैक बहाल होने के बावजूद ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लगेगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक इंतजार और असुविधा से बचा जा सके. फिलहाल, ट्रेनों की आवाजाही को चरणबद्ध तरीके से सामान्य करने का प्रयास जारी है.

देखें लिस्ट

ट्रेन देरी
दरभंगा-नई दिल्ली विशेष साढ़े पांच घंटे
कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर सवा तीन घंटे
गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल पांच घंटे
हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस ढाई घंटे
डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.