अब नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, FASTag एनुअल पास की कीमत में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली | नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए FASTag एनुअल पास की कीमत में बदलाव की घोषणा की है. यह पास 3 हजार रूपए में बन रहा है, लेकिन आगे यह राशि बढ़कर 3075 रुपए कर दी गई है. यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.

FasTag

क्या है एनुअल पास?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इस एनुअल पास की सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू की गई थी ताकि यात्री बिना रुकावट के टोल से गुजर सके. यह पास निजी कार, एसयूवी और गैर व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है. NHAI के अनुसार अब तक लगभग 55 लाख से अधिक वाहन चालक इस एनुअल पास का प्रयोग कर रहे है.

एनुअल पास के लाभ

एनुअल पास का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वाहन चालकों को बार- बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होती है. इस पास की वैधता एक रिचार्ज के बाद एक साल के लिए या कुल 200 प्लाजा पार करने तक होती है. NHAI ने कहा है कि यह कदम यात्रियों को टोल पेमेंट में सुविधा और समय की बचत प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस पास से लंबी दूरी की यात्रा करना अधिक सहज और तेज होता है और समय की भी बचत होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- फरीदाबाद के बीच फर्राटेदार होगा सफर, 800 करोड़ से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर; देखें रूट

कीमत बढ़ने से यात्रियों पर असर

एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी आमतौर पर महंगाई और रखरखाव लागत को ध्यान में रखते हुए की जाती है. इस बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर ज्यादा होगा, जो लोग रोज या अक्सर नेशनल हाईवे से यात्रा करते है, इससे उनकी जेब पर भारी फर्क पड़ेगा. NHAI ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते एनुअल पास का रिचार्ज करा सके ताकि नई कीमत लागू होने के बाद परेशानी ना हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.