हिमालय में दिखा 6.5 फीट लंबा अनोखा फ्लावर’, 7 से 15 साल में सिर्फ एक बार खिलता है ये दुर्लभ फूल

नई दिल्ली | प्रकृति कब और कहां अपने अनोखे रूप से लोगों को हैरान कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता. इन दिनों हिमालय की वादियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेहद दुर्लभ और ऊंचा पौधा दिखाई दे रहा है. अपनी चमकदार बनावट और असामान्य लंबाई की वजह से इसे सोशल मीडिया पर ‘डायमंड फ्लावर’ (Diamond Flower) कहा जा रहा है.

Diamond Flower

इस पौधे का वैज्ञानिक नाम Rheum Nobile है और इसे पदमचाल या केन्जो (Kenjo) के नाम से भी जाना जाता है. इसकी खास बनावट के कारण लोग इसे ‘हिमालयी हीरा’ भी कहते हैं.

7 से 15 साल में खिलता है फूल

इस पौधे की सबसे खास बात इसका जीवन चक्र है. आमतौर पर ज्यादातर फूल हर साल खिलते हैं, लेकिन Rheum Nobile को फूल आने में कई साल लग जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पौधा करीब 7 से 15 साल बाद फूल देता है. फूल खिलने के बाद इसका जीवन चक्र पूरा होने लगता है. यही वजह है कि इसे प्राकृतिक रूप से देख पाना काफी दुर्लभ माना जाता है.

देखें Video

‘डायमंड फ्लावर’ की लंबाई भी इसे दूसरे पौधों से अलग बनाती है. इसकी ऊंचाई करीब 3.2 फीट से लेकर 6.5 फीट तक हो सकती है. वायरल वीडियो में भी पौधा आसपास मौजूद लोगों के लगभग बराबर या उनसे ऊंचा दिखाई दे रहा है. पहाड़ों के बीच इतनी ऊंचाई वाला पौधा देखकर लोग हैरान हैं. Rheum Nobile आम इलाकों में नहीं पाया जाता. यह हिमालय के ठंडे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगता है. यह पौधा समुद्र तल से करीब 4,000 मीटर यानी 13,000 फीट या उससे अधिक की ऊंचाई पर भी पाया जा सकता है. यहां का बेहद ठंडा मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां इसके लिए प्राकृतिक वातावरण तैयार करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bishal limbu (@bishallimbu763)

बढ़ाई चिंता

इस दुर्लभ पौधे का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसकी खूबसूरती के साथ-साथ इसके संरक्षण को लेकर भी चिंता जता रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग पौधे को छूते और उसके आसपास नजर आते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतने दुर्लभ पौधे को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. प्रकृति का यह अनोखा रूप हिमालय की जैव विविधता की खास पहचान है. ऐसे दुर्लभ पौधों को देखने के लिए उत्सुकता स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें छेड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रखना ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़े -  15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इन सामानों पर पूरी तरह रोक; देखें लिस्ट
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.