नई दिल्ली | हमारे देश में खाने- पीने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है. इसीलिए आपको हर बाजार आदि में ऐसी ढेरों दुकाने देखने को मिल जाती हैं जो विभिन्न प्रकार के लज़ीज़ व्यंजन ग्राहकों को उपलब्ध करवा रही हैं. यहां आपको चंद कदमों की दूरी पर ही कहीं फूड पार्क नजर आएगा, तो कहीं फूड स्ट्रीट नजर आएगी. कोई गली पराठो के नाम से मशहूर है तो किसी बाजार का कोई चौक चाट- पकौड़ी के लिए मशहूर है.
लोग यहां मिलने वाले व्यंजनों का स्वाद चखना नहीं भूलते, चाहे भले उन्हें इसके लिए अच्छी खासी जेब ढीली करनी पड़ जाए. आज हम आपको दिल्ली में स्थित एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देंगे, जहां महज ₹200 में आपको अनलिमिटेड लजीज खाना मिल सकता है.
रोहिणी में SGF रेस्टोरेंट दे रहा खास थाली
रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास स्टेट M2K मार्केट में वैसे तो खाने पीने की कई दुकाने स्थित हैं, लेकिन जिस रेस्टोरेंट का हम जिक्र कर रहे हैं उसका नाम है ‘एसजीएफ’. यहां ग्राहकों को केवल ₹200 में डीलक्स थाली परोसी जा रही है. इस थाली में आपको शाही पनीर, दाल मखनी, तवा चाप, चावल और बटर या लच्छा पराठा में से कोई भी एक आइटम दिया जाता है. खास बात यह है कि अगर आप अकेले थाली खा रहे हैं, तो खाना खत्म होने के बाद आप उसमें दोबारा खाना डलवा सकते हैं, लेकिन अगर आप दो लोग हैं, तो केवल ₹300 में अनलिमिटेड खाने वाली थाली मिल जाती है.
12 घंटे खुला रहता है रेस्टोरेंट
इस बारे में जानकारी देते हुए दुकान के संचालक विहान ने बताया कि उनके राजधानी में कई आउटलेट हैं, जहां पर आप स्वादिष्ट खाने का स्वाद उठा सकते हैं. वह कहते हैं कि आप कोई भी डिश ट्राई करेंगे, तो आप उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. दोपहर 12 से रात 12:00 तक यह रेस्टोरेंट ग्राहकों की सेवा के लिए खुला रहता है.
