सड़क पर दिखा अनोखा नजारा, सांड की गोद में सोता युवक हुआ वायरल; देखें Video

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर रोजाना कई ऐसे Video वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ खूब हंसाते भी हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप में एक शख्स सड़क के बीचों-बीच आराम से सोता दिखाई दे रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसने अपना सिर एक सांड की गोद में रखा हुआ है जबकि सांड भी बिना किसी प्रतिक्रिया के बिल्कुल शांत बैठा नजर आता है. दोनों का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है.

Viral Video 1

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TARUNspeakss नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में सड़क के बीच एक सांड बैठा दिखाई देता है. उसी के पास एक व्यक्ति गहरी नींद में सो रहा है और उसका सिर सांड के शरीर पर टिका हुआ है. आसपास से लोग और वाहन गुजरते रहते हैं, लेकिन न तो सांड वहां से उठता है और न ही युवक की नींद खुलती है.

देखें Video

कमेंट्स के मुताबिक यह वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो की जगह और समय की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसके बावजूद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लाखों लोग इसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजेदार कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, “लगता है दोनों ट्रेडर हैं, इसलिए सड़क पर आ गए.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “दोनों सड़क के बीच बस चिल कर रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “लगता है दोनों ही नशे में हैं.” जबकि एक ने लिखा, “सड़क के बीच इससे आरामदायक तकिया शायद ही कोई हो.”

कई यूजर्स ने इसे भारत की अनोखी तस्वीर बताया. एक कमेंट में लिखा गया, “भारत नए लोगों के लिए बिल्कुल नहीं है.” वहीं किसी ने मजाक करते हुए लिखा, “सांड कह रहा होगा, मेरा बच्चा है तू.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है दोनों रात 2 बजे तक पार्टी करके आए हैं.” वहीं एक कमेंट में कहा गया, “अब सड़क पर बैठे सांड को देखकर कोई हैरान नहीं होता, उसके साथ सो रहा इंसान ज्यादा अजीब लग रहा है.”

यह भी पढ़े -  दिल्ली में नए वाहन खरीदने से पहले दिखानी होगी पार्किंग, MPD- 2047 में आया प्रस्ताव

खींचा लोगों का ध्यान

कुछ लोगों ने इसे आध्यात्मिक अंदाज में भी देखा. एक यूजर ने लिखा, “दोनों मोह- माया से ऊपर उठ चुके हैं.” वहीं, एक अन्य ने मजाक करते हुए कहा, “अगर गाय मां है, तो सांड बाप हुआ… यह तो अपने बाप की गोद में सो रहा है.” यह वीडियो अपनी अनोखी और हास्यपूर्ण स्थिति की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. हालांकि, सड़क के बीच इस तरह सोना बेहद खतरनाक हो सकता है और ऐसे व्यवहार से बचना चाहिए.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.