Viral Video: बर्फ में खुद को दफन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, जानिए कैसे की महीनों तक तैयारी

नई दिल्ली, Viral Video | पोलैंड के एक शख्स ने बर्फीली ठंड के बीच ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उसका नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. दरअसल, 41 साल के डेमियन कास्प्रजिक ने पूरे शरीर को बर्फ में दफन करके लगातार 2 घंटे 12 मिनट 12 सेकंड तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है. यह अनोखा कारनामा उन्होंने 21 फरवरी को पोलैंड के शलाख्तोवा में किया था. इसके बाद, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था ने उन्हें Longest Time Spent in Direct Full Body Contact with Snow के पुरुष वर्ग में विजेता घोषित किया.

Longest Time Spent in Direct Full Body Contact with Snow

अब गौर करने वाली बात यह है कि डेमियन के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने ठंड से जुड़ा कोई रिकॉर्ड बनाया हो. इससे पहले भी वह पूरे शरीर को बर्फ के सीधे संपर्क में रखने का रिकॉर्ड 5 घंटे 1 मिनट 33 सेकंड तक बना चुके हैं. अब बर्फ में दफन रहकर उन्होंने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है.

देखें Video

बात करें इस पूरी तैयारी की तो इसके पीछे वलेरजान रोमानोव्स्की का बड़ा योगदान रहा जो खुद भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं. जिनके नाम बर्फीले पानी में सबसे ज्यादा समय तक डूबे रहने का रिकॉर्ड दर्ज है. डेमियन ने बताया कि वलेरजान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर ऐसी कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार किया था. वहीं, अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

लोगों के कमेंट्स

किसी यूजर ने इसे कमाल का प्रदर्शन बताया तो किसी ने मजाक में लिखा कि वह दो मिनट तक भी हाथ में बर्फ नहीं थाम सकता. एक यूजर ने टाइटैनिक हादसे का जिक्र करते हुए मजाकिया कमेंट किया जबकि कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा करने की जरूरत क्या थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली विश्वविद्यालय का फैसला, ग्लोबल एजुकेशन और रोजगार पर रहेगा फोकस
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.