दिल्ली यूनिवर्सिटी में चाहिए एडमिशन, 11 जुलाई से पहले जरूर करें ये काम

नई दिल्ली | राजधानी की दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के दूसरे चरण में बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं दर्ज कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार, शनिवार शाम 4:45 बजे तक फेज- 1 में 1,42,733 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 43,547 छात्रों ने फेज-2 में अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रमों की प्राथमिकताएं दर्ज कर दी हैं.

Delhi University

इस साल भी DU की पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन CSAS- UG पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है. पहले चरण में छात्रों ने पंजीकरण किया जबकि दूसरे चरण में उन्हें CUET 2026 के अंकों के आधार पर कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरनी हैं. इन्हीं प्राथमिकताओं के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में चाहिए एडमिशन

प्रवेश डीन प्रो. हनीत गांधी ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे केवल प्रतिष्ठित कॉलेजों के नाम देखकर विकल्प न चुनें. उन्हें अपनी रुचि, पात्रता, विषय संयोजन और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए. सही क्रम में भरे गए विकल्प बेहतर सीट मिलने की संभावना बढ़ाते हैं. विश्वविद्यालय ने बताया कि फेज- 1 और फेज- 2 दोनों की अंतिम तिथि 11 जुलाई रात 11:59 बजे है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में नए वाहन खरीदने से पहले दिखानी होगी पार्किंग, MPD- 2047 में आया प्रस्ताव

जरूर करें ये काम

12 जुलाई को सिम्युलेटेड रैंक जारी की जाएगी. इसके आधार पर छात्रों को 13 जुलाई तक अपनी प्रेफरेंस में बदलाव करने का अंतिम अवसर मिलेगा. वहीं, पहली सीट आवंटन सूची 16 जुलाई शाम 5 बजे जारी की जाएगी. 10 और 11 जुलाई को करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी, जिसके दौरान छात्र अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.