दिल्ली के 50 इलाकों में पानी को लेकर मचेगा हाहाकार, 2 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने राजधानी के पश्चिमी हिस्सों के 50 इलाकों में दो घंटे के लिए पेयजल संकट का अलर्ट जारी किया है. पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

Water Pani

पानी की आपूर्ति में यह रुकावट द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के पास नई 1500mm डायामीटर वाटर लाइन को जोड़ने के कार्य के कारण हो रही है. इन इलाको में 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे तक जल आपूर्ति बाधित रहेगी.

इन इलाकों में सप्लाई बाधित

द्वारका सब सिटी, महावीर एंक्लेव, विजय एंक्लेव, उत्तम नगर समूह कॉलोनियां, पोचनपुर, भरथल, अंबराही गांव, मधु विहार, सागपुर, बिंदापुर, सेवक पार्क, भारत विहार, कैलाश पुरी, दुर्गा पार्क, सीता पुरी, राजा पूरी, मधुर विहार, सागपुर, जीवन पार्क, इंद्र पार्क, मंगलापुरी, राज नगर फेज- 1 एवं 2, बगडोला गांव, बिजवासन, धुलसिटस, मिलाप नगर, चाणक्य प्लेस, अर्जुन पार्क, लक्ष्मी विहार, बजरंग एंक्लेव, मकसूदाबाद, नया बाजार, विजय पार्क, साईंबाबा एंक्लेव, नांगली सकरावती गांव & एक्सटेंशन, राणा जी एंक्लेव, श्याम विहार समूह कॉलोनियां, रोशनपुरा समूह कॉलोनियां, दीनपुर गांव, मटियाला, पालम, विश्वास पार्क, साध नगर भाग- 1 एवं 2, नन्हे पार्क बामनोली गांव, शाहबाद मोहम्मदपुर गांव, कापसहेड़ा गांव, IGI पार्क, IICC यशोभूमि, नजफगढ़ टाउन एवं आसपास के क्षेत्र

यह भी पढ़े -  Amul के बाद वीटा दूध पीना भी हुआ महंगा, फटाफट चेक करें नई कीमतें

जारी किए इमरजेंसी नम्बर

जल बोर्ड ने लोगों से कहा है कि सभी लोग आवश्यकता अनुसार पानी खर्च करें. इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है और पेयजल की बाधा के चलते DJB के इमरजेंसी और कंट्रोल रूम से पानी के टैंकर भी मंगवाने की सलाह दी है.

केंद्रीय कंट्रोल रूम : 011- 23538495,1916
जनकपुरी ( D Block) : 011- 28521123
द्वारका सब सिटी : 011- 25634274
नजफगढ़ : 8527995818, 18001217744
पश्चिम विहार : 011- 25281197, 1916

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.