दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति, पानी टैंकर मंगवाने के लिए इन नंबरों पर करें फोन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी को लेकर फिर हाहाकार मच सकता है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मेंटनेंस कार्य के चलते दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में 23 अक्टूबर की शाम और 24 अक्टूबर की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी. इस दौरान पानी की किल्लत होने पर फोन पर टैंकर मंगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Water Pine Ka Pani Nal

इन कालोनियों में नहीं आएगा पानी

इस दौरान कैलाश नगर, सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद हॉस्पिटल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, जीबी पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर, कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिणपुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जाट, कोटला मुबारकपुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, ग्रेटर कैलाश उत्तर, मालवीय नगर, डीयर पार्क, गीतांजलि, श्रीनिवासपुरी, ग्रेटर कैलाश दक्षिण, छतरपुर के अलावा एनडीएमसी के तहत आने वाले कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

दिल्ली जल बोर्ड ने इन कालोनियों के लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी स्टोर कर लें ताकि उन्हें बाद में किसी भी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े. जल बोर्ड ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए कुछ टेलीफोन नंबर जारी किए हैं, जिनपर फोन कर पानी के टैंकर मंगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली प्राणी उद्यान में शुरू हुई संडे बर्ड वॉक पहल, 33 प्रजातियों की पहचान

इन नंबरों पर करें फोन

  • मंडावली- 22727812
  • ग्रेटर कैलाश- 29234746
  • गिरि नगर- 26473720
  • छतरपुर (कुतुब)- 65437020
  • आई पी पुलिस स्टेशन – 23370911/23378761
  • आरके पुरम- 26193218
  • जल सदन- 29819035/29814106
  • वसंत कुंज- 26137216
  • सेंट्र कंट्रोल रूम- 1916/23538495
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.