नई दिल्ली | भारतीय शादियां अक्सर अपने अनोखे जुगाड़ और मजेदार किस्सों की वजह से चर्चा में रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार का एक ऐसा ही Video तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो में बारात के काफिले के बीच एम्बुलेंस पहुंचती है, लेकिन जैसे ही उसका दरवाजा खुलता है, अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वीडियो में दिखाई देता है कि शादी स्थल पर बारात का काफिला पहुंचता है. कई कारों के बीच अचानक एक एम्बुलेंस भी आकर रुकती है.

शुरुआत में लोगों को लगता है कि शायद किसी बाराती की तबीयत खराब हो गई है या कोई इमरजेंसी है लेकिन अगले ही पल एम्बुलेंस से एक- एक कर सज- धजकर आए बाराती उतरने लगते हैं.
देखें Video
एम्बुलेंस के अंदर न कोई मरीज नजर आता है और न ही कोई डॉक्टर. आगे की सीट से लेकर पीछे मरीज के लिए बने हिस्से तक बाराती बैठे दिखाई देते हैं. गाड़ियों की कमी थी या ट्रैफिक से बचने का तरीका, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एम्बुलेंस से बारातियों की एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया. शादी में मौजूद लोगों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
View this post on Instagram
मजेदार कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, “जब गाड़ियां कम पड़ जाएं तो एम्बुलेंस ही सही, बस बारात समय पर पहुंचनी चाहिए.” दूसरे ने मजाक में कहा, “लगता है साइरन बजाकर सीधे शादी में एंट्री मारी होगी.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये है असली इमरजेंसी बारात, कहीं दुल्हन इंतजार न कर ले.” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है और एम्बुलेंस का इस्तेमाल किस परिस्थिति में किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसकी वजह से लोगों के बीच खूब चर्चा और हंसी- मजाक देखने को मिल रहा है.