नई दिल्ली | क्रिसमस और न्यू ईयर पर सेलिब्रेशन के लिए गोवा जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने लंबी वेटिंग से राहत दिलाने और यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए अमृतसर से मडगांव (गोवा) के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का पंजाब के साथ- साथ हरियाणा, नई दिल्ली, UP, राजस्थान और गुजरात सहित महाराष्ट्र राज्यों के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

यह रहेगा शेड्यूल
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04694, अमृतसर- मडगांव विंटर स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर, 27 दिसंबर व 1 जनवरी को संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04693, मडगांव- अमृतसर 24 दिसंबर, 29 दिसंबर व 3 जनवरी को चलेगी.
अमृतसर- मडगांव एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार व शनिवार को सुबह 5 बजे अमृतसर से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन और रात 08.25 बजे कोटा पहुंचेगी. अगले दिन यानि मंगलवार व रविवार को रात 11.55 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी. इसी तरह मडगांव- अमृतसर स्पेशल ट्रेन मडगांव से सोमवार व बुधवार को सुबह 8 बजे रवाना होकर अगले दिन मंगलवार और वीरवार के दिन सुबह 11.10 बजे कोटा व रात 08.05 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन बुधवार व शुक्रवार अल सुबह साढ़े 4 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुंडल, कंकावली, राजपुर रोड, रत्नागिरी, संगमेश्वर, चिपलुन, खेड़, मनगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा, दिल्ली, सफदरगंज, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर व ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में शयनयान, थर्ड एसी इकोनॉमी और थर्ड एसी कोच की सुविधा मिलेगी.