Yellow लाइन के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का बदल गया नाम, जानें अब क्या होगी नई पहचान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी. अब इस कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है. बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया है.

Metro Train

एक और मेट्रो स्टेशन का बदला नाम

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के नाम को बदल दिया गया है. अब ‘सेवा तीर्थ भवन’ के नाम से इस मेट्रो स्टेशन की नई पहचान होगी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस बदलाव को मंजूरी प्रदान कर दी. खट्टर ने कहा कि सेवा तीर्थ का अर्थ सेवा का पवित्र स्थान होता है.

उन्होंने बताया कि उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा तीर्थ भवन के उद्घाटन के बाद घोषित किया गया है. इस नए भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय स्थित होंगे.

इन स्टेशनों का बदल चुका है नाम

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा हाल ही में 2 और मेट्रो स्टेशनों के नाम में बदलाव किया गया है. मयूर विहार पॉकेट- 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है. इस लाइन पर एक ही नाम के दो स्टेशन होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी और अक्सर लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे इसलिए इस स्टेशन के नाम को नई पहचान दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की स्टेट नेमिंग अथॉरिटी (SNA) की सिफारिश के बाद, पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के नाम में भी बदलाव किया गया था. लोग लंबे समय से इस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठा रहे थे. अब इस स्टेशन को मधुबन चौक के नए नाम से जाना जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.