दिल्ली: आप बचा रहे पाई- पाई, मौज काट रहे यह झुग्गी वाले भाई; बिना बिजली बिल की टेंशन चल रहे 3 AC

नई दिल्ली | हमारे समाज में जब भी गरीबी की बात होती है, तो सबसे पहले झुग्गियों का जिक्र आता है क्योंकि सामाजिक संरचना में गरीबी का मतलब सीधे तौर पर झुग्गी- झोपड़ियों से जोड़ा जाता है. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि यहां रहने वाले लोग गरीब होते हैं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पातीं. बदलते दौर में कुछ नज़ारे भी सामने आ रहे हैं, जो इन पूर्वाग्रहों को तोड़ रहे हैं.

Jhuggi Jhopdi Slum Village

झुग्गियों में चल रहे AC

दिल्ली की दया बस्ती रेलवे क्रॉसिंग और जखीरा पुल के नीचे ऐसी झुग्गियां हैं, जिनमें एक नहीं बल्कि 3- 3 एयर कंडीशनर लगे हुए हैं. ज्यादातर घरों में डिश टीवी भी मौजूद है. ये AC कोई साधारण ब्रांड के नहीं बल्कि LG जैसी बड़ी कंपनियों के हैं, जिनकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये तक होती है. ये सभी सुविधाएं उस जगह पर हैं, जिसे हम आमतौर पर गरीबों का ठिकाना मानते हैं.

इन झुग्गियों में रहने वालों को न बिजली का बिल भरना पड़ता है, न पानी का, और न ही किसी प्रकार का हाउस टैक्स देना होता है. एक मध्यमवर्गीय परिवार एक AC लगाने से पहले भी कई बार सोचता है. यहां कुछ लोग दिन- रात AC चलाते हैं क्योंकि उन्हें किसी भी प्रकार की बिजली बिल की चिंता नहीं होती.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी

यहां के निवासी सत्यराम ने बताया कि वह पिछले 30 साल से यहां रह रहे हैं और उन्हें आज तक बिजली का बिल नहीं मिला है. उनके अनुसार, आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान बिजली फ्री थी, लेकिन अब सरकार बदलने के बाद भी बिजली बिल नहीं आ रहा. एक अन्य निवासी राधा ने बताया कि अब कुछ घरों में बिल आ रहा है और वे उसे भर भी रहे हैं.

नहीं होती कोई कार्रवाई

स्थानीय निवासी मोहन का कहना है कि यहां अगर किसी को बिजली बिल मिलता भी है, तो लोग उसे नहीं भरते क्योंकि उन्हें पता है कि कोई कार्रवाई नहीं होगी. अब्दुल नाम के एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि यहां किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है. लोग अपने पैसे से AC और डिश टीवी लगवा लेते हैं. कुछ लोग सफाई कर्मचारी हैं, जो अपनी आमदनी से ये सब सुविधाएं जुटाते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts