JCB का ऐसा इस्तेमाल पहले नहीं देखा होगा कभी! इंटरनेट पर मचा धमाल; देखें Video

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे Video वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ- साथ हंसी से लोटपोट भी कर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स JCB मशीन का ऐसा इस्तेमाल करता नजर आ रहा है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. सड़क बनाने और मिट्टी खोदने वाली JCB इस बार किसी निर्माण कार्य में नहीं… एक व्यक्ति को नहलाने के काम आती दिखाई दे रही है.

JCB

वायरल वीडियो में एक छोटी नदी के किनारे एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आ रहा है जबकि उसके पास JCB मशीन खड़ी होती है. इसी दौरान मशीन का ऑपरेटर JCB की बाल्टी में नदी का पानी भरता है और उसे सीधे उस व्यक्ति के ऊपर उड़ेल देता है.

देखें वीडियो

शख्स भी आराम से बैठकर नहाता रहता है, जबकि JCB बार- बार पानी भरकर उसके ऊपर डालती रहती है. JCB के इस अनोखे इस्तेमाल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं. इंटरनेट पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन JCB से नहाने का ऐसा नजारा लोगों के लिए बिल्कुल नया है. यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

यूजर्स के कमेंट

वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आज पता चला कि JCB नहलाने के लिए भी होती है.” दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इतने दिनों से JCB ने हमें धोखे में रखा.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये तो रॉयल बाथ है.” कुछ लोगों ने कहा कि “इंडिया में कुछ भी हो सकता है,” जबकि कई यूजर्स ने इस जुगाड़ और अनोखे अंदाज की तारीफ करते हुए वीडियो को खूब शेयर किया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में नियमों का बोझ होगा कम, मास्टर प्लान 2047 लागू होते ही शुरू हुआ डीरेगुलेशन
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.