आसानी से कर पाएंगे बीटेक के लिए बेस्ट कॉलेज सेलेक्ट, अब प्राइवेट कॉलेजों की भी होगी रैंकिंग

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की तर्ज पर अब प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी रैंकिंग की जाएगी. क्वालिटी में सुधार के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है. खराब परफॉरमेंस वाले प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों पर सख्ती होगी. इस बात पर जोर दिया जाएगा कि क्वालिटी को सुधारा जाए ताकि स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा मिले.

Student Scholarship

जारी हुई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग

सरकार की इस पहल से उन छात्रों की उलझन मिटेगी जिन्हें बीटेक कर इंजीनियर बनने के लिए दाखिले में समस्या होती है. हाल ही में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग जारी हुई थी और इसमें कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर पहले स्थान पर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ दूसरे व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज तीसरे स्थान पर रहा. इंजीनयरिंग कॉलेजों की रैंकिंग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने कई साल पहले शुरू की थी पर बाद में यह योजना पूरी नहीं हो सकी. अब दोबारा से रैंकिंग की जाएगी.

इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर भटक रहे छात्र

नए शैक्षिक सेशन से रैंकिंग को शुरू करने की तैयारी हो रही है. रैंकिंग किए जाने के पीछे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, संसाधन, शोध व प्लेसमेंट की स्थिति में सुधार किया जाना ही मुख्य लक्ष्य है. छात्रों से मोटी फीस लें रहे सभी प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा. अच्छी शिक्षा न मिलने व प्लेसमेंट न हो पाने की वजह से छात्र इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर केवल भटक रहे है. 700 निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों पर रैंकिंग के जरिए सख्ती होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का रिजल्ट, भिवानी की दीपिका बनीं स्टेट टॉपर; फटाफट इस तरीके से करें चेक

प्रमुख 10 मानकों पर होगा मूल्यांकन

रैंकिंग में निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों को शामिल किए जाने से आपस में हेल्दी कंपटीशन बढ़ेगा. गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. रैंकिंग की प्रक्रिया में 10 प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन होगा. इनमें  फैकल्टी गुणवत्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी, परीक्षा व मूल्यांकन में सुधार, प्रयोग व लैब की स्थिति, वर्कशॉप व सेमिनार, स्टार्टअप व इनोवेशन, रिसर्च पब्लिकेशन एवं प्रोजेक्ट व प्लेसमेंट इत्यादि मानक रहेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.