दिल्ली में फादर्स डे पर युवाओं की खास तैयारी, गिफ्ट से लेकर सरप्राइज तक पापा के नाम रहेगा दिन

नई दिल्ली | किसी के लिए पापा बचपन की सबसे सुरक्षित जगह हैं, तो किसी के लिए हर मुश्किल में चुपचाप साथ खड़े रहने वाला सहारा. 21 जून को फादर्स डे के मौके पर युवाओं ने इस रिश्ते को खास बनाने के लिए अपने अंदाज में तैयारी है. पापा को कोई कस्टमाइज्ड गिफ्ट के जरिए अपने दिल की बात कहना चाहता है, तो कोई पापा के साथ पूरा दिन बिताकर नई यादें संजोने की तैयारी में है. कई युवाओं ने पापा को सरप्राइज देने के लिए भी विशेष योजना बनाई है.

FD

युवाओं का कहना है कि फादर्स डे सिर्फ उपहार देने का अवसर नहीं, पिता के साथ समय बिताने और अपनी भावनाएं व्यक्त करने का दिन भी है. इसी वजह से उन्होंने स्पेशल डेट और आउटिंग की योजना बनाई है.

पापा का खाना नि:शुल्क

कोई अपने पिता के साथ लंच या डिनर करेगा तो कोई पूरा दिन परिवार के साथ बिताने की तैयारी कर रहा है. दिल्ली में फादर्स डे के मौके पर कई जगह पर खास आफर निकाले हैं. रेडीसन ब्लू में फादर्स डे पर स्पेशल डिनर डेट पर 4 लोगों के पहुंचने पर पापा का खाना नि:शुल्क रहेगा. इसी तरह सरवना भवन में लंच और डिनर डेट पर हर पापा के लिए नि:शुल्क चॉकलेट ब्राउनी मिलेगी.

यह भी पढ़े -  मेट्रो से दिल्ली जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, 9 से 16 अगस्त तक होगी कड़ी जांच; हाई अलर्ट पर फरीदाबाद

स्पेशल वॉक से दिन बनेगा खास

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पापा की तस्वीरों वाले फोटो फ्रेम, काफी मग, कस्टमाइज्ड टी- शर्ट, पर्सनलाइज्ड की- चेन और फोटो एलबम युवाओं की पहली पसंद बने. ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी फादर्स डे को भुनाने के लिए खास आफर दिए गए. युवाओं ने फादर्स डे पर पिता के साथ कुछ खास पल बिताकर दिन को यादगार बनाने की तैयारी भी की है. न्यू दिल्ली नेचर सोसाइटी की ओर से फादर्स डे के मौके पर संजय वन में फादर्स डे वाक का आयोजन होगा. वहीं, अशोका पार्क स्थित हाउस आफ गिगल्स में बच्चों और पापा के लिए खास कार्यक्रम होगा जिसमें मौज- मस्ती भरी कई गतिविधियां आयोजित होंगी. इसी तरह ‘पेंट विद पापा’, मार्निंग वाक, योग सत्र में भी युवा शामिल होंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.