नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां सड़क दुघर्टनाओं का गढ़ बन चुके गुरुग्राम- अलवर हाइवे (NH- 248A) से ट्रैफिक जाम का झंझट खत्म करने के लिए तीन नए बाईपास निर्माण की योजना बनाई है. लोक निर्माण विभाग (PWD) हाइवे पर बसे मालब और भादस गांवों में रोड चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है.
फोरलेन बनेगी सड़क
PWD के इस प्लान में मालब गांव के ऊपरी हिस्से और भादस में माधी और असैसिका गांवों की तरफ बाईपास बनाने का प्रपोजल है. नूंह शहर में भी एक बाईपास बनाने की योजना बनाई गई है. नूंह से मुंडका बॉर्डर तक मौजूदा 49 किलोमीटर लंबे हिस्से के फोरलेन बनाने की परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है. जल्द ही, इसपर काम शुरू होने जा रहा है.
प्रदेश सरकार ने इस चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के लिए करीब 550 करोड़ मंजूर किएहै. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर नूंह शहर ही नहीं बल्कि गुरुग्राम- अलवर रुट से भी ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी.
शहर से खत्म होगा ट्रैफिक जाम
PWD के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा भविष्य को ध्यान में रखते हुए नूंह शहर के बाहर भी एक बाईपास निर्माण की योजना बनाई गई है और इसके लिए DPR तैयार की जा रही है. इन तीनों बाईपास निर्माण से शहर से ट्रैफिक जाम खत्म होगा. नूंह बाईपास नेशनल हाईवे और KMP एक्सप्रेसवे पर होने वाली सड़क दुघर्टनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक कॉरिडोर की सुविधा प्रदान करेगा.
मालबा और भादस गांव के दूसरे चरण के लिए बाईपास बनाने की योजना है. विभाग इसके लिए DPR तैयार कर रहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. इसके लिए जरूरी ड्राफ्ट और मैप तैयार किया जा रहा है. रोड की चौड़ाई बढ़ने से सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है- प्रदीप कुमार सिंधु, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, PWD, नूंह
