हरियाणा में 350 करोड़ से एक और सड़क बनेगी फोरलेन, PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने दी जानकारी

नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में श्री शक्ति प्रजापति समाज समिति द्वारा सिविल लाइन पर स्थित सीताराम बगीची पर सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री (PWD) रणबीर गंगवा ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Four Lane Highway

फोरलेन बनेगी यह सड़क

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जिले के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि गुरुग्राम- अलवर राजमार्ग को नूंह से मुंड़ाका बार्डर (राजस्थान की सीमा तक) फोरलेन निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा और इसकी लागत 350 करोड़ रुपए आंकी गई है. उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और यह तकनीकी अनुमति के लिए गई हुई है. इस सड़क मार्ग के फोरलेन बनने से लाखों की आबादी को राहत पहुंचेगी. उन्हें आसान व सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा.

PWD मंत्री ने कहा कि नूंह जिले से भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक नही है. इसके बावजूद, यहां विकास कार्यों को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. प्रदेश की बीजेपी सरकार सभी क्षेत्रों का एक समान विकास करने की नीति के साथ आगे बढ़ रही है. इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं. जनता ने सरकार के विकास कार्यों पर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की मुहर लगाई है.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

योग्यता के आधार पर मिलने लगी नौकरियां

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी मिलने लगी है. युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है. आज बड़ी- बड़ी विदेशी कंपनियां हरियाणा में निवेश करना चाहती है और यह हमारी सरकार की औद्योगिक नीति का नतीजा है. पीने के पानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि सभी क्षेत्रों में पानी का समान रूप से वितरण हो सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.