हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ा घमासान, बाबरिया ने रोकी उदयभान की जिला प्रभारियों की सूची; हुड्डा ने बताया सच

नूंह | हरियाणा के नूंह में बुधवार को कांग्रेस विधायक (Congress MLA) आफताब अहमद के निवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चौधरी उदयभान द्वारी जारी जिला प्रभारियों की जारी लिस्ट को दीपक बाबरिया ने रोका नहीं है, बल्कि उसमें संशोधन करने के लिए समय लिया है. जल्दी ही, संशोधित लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा. इस दौरान उनके साथ राज बब्बर और अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद थे.

bhupender singh hooda

लिस्ट को संशोधित करने के लिए रोका

पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि उदयभान द्वारा जारी की गई जिला प्रभारियों की सूची को दीपक बाबरिया ने रोका है, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने इस लिस्ट को संशोधित करने के लिए अपने पास रोका है. नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जैसे ही आलाकमान से आदेश आएँगे यह भी हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

जल्द जारी होगी संशोधित लिस्ट

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि उनके द्वारा जारी गई की गई लिस्ट को कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया द्वारा इसलिए रोका गया है, ताकि जिन लोगों ने चुनावों में पार्टी से बगावत कर उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उस लिस्ट पर विचार किया जा सके. उन्होंने कहा कि शारदा राठौर और फरीदाबाद से ललित नागर को छोड़कर सारी लिस्ट पहले की तरह ही है.

दीपक बाबरिया से चर्चा कर इस लिस्ट को जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा. संगठन विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब पार्टी को जो नुकसान होना था वह हो चुका है. जैसे ही ऊपर से आदेश आएंगे, तो लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts