आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जाएगा विशेष अभियान; जानिए कब से होंगे शुरू

नूंह | यदि आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. बता दें कि हरियाणा के नूंह जिले के मेवात के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत अभियान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक जरूरी बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जहां उपायुक्त की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 13 सितंबर से लेकर 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.

Aayushmaan Bharat Yojna

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर

इस अभियान के तहत जिन भी लोगों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें निश्चित रूप से इनका लाभ मिलने वाला है. आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान चिरायु कार्ड बनवाकर उनका वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा. उपायुक्त की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में 535 कॉमन सर्विस सेंटर है, जिन पर इन कार्डों को बनाया जाएगा.

इसके अतिरिक्त, सरकारी अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में भी आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा. आयुष्मान भारत अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा. जिसमें जागरूकता कैंप, अंग दान के बारे मे, स्वच्छता अभियान आदि कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा.

बैठक में इन मुद्दों पर की गई चर्चा

इस बैठक में उपायुक्त की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए निरोगी हरियाणा योजना के जरिए भी लोगों के स्वास्थ्य को चेकअप करने के दिशा- निर्देश जारी किए गए. आयुष्मान भारत के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर हेमंत की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य 13 सितंबर से शुरू किया जाएगा और 31 दिसंबर तक शत- प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड वितरित करने का टारगेट भी रखा गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.