खुशखबरी: नूंह रोडवेज डिपो को 22 नई बसों का तोहफा, इन रूटों पर होगा संचालन

नूंह | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नूंह जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां रोडवेज डिपो को 22 नई बसों का तोहफा मिला है. बहुत जल्द 18 बसें रोडवेज बेड़े में शामिल हो रही है. रोडवेज प्रबंधन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए कई रूटों पर बस सेवा दुरस्त करने की योजना बनाई है.

Haryana Roadways Bus 3

इन रूटों पर दुरस्त होगी बस सेवा

नूंह रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए नए रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुनहाना से नूंह वाया सिकरावा, नूंह से हथीन वाया उटावड़ और उज्जीना से गुरुग्राम सहित सहित अन्य रूटों पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी.

पलवल व गुरुग्राम रूट पर बसों के संचालन में सुधार किया जाएगा, ताकि लोगों की सुविधाओं में इजाफा हो सकें. इसके साथ ही, पुनहाना व बड़कली के 20 किलोमीटर के रूट पर बसों को निर्धारित समयानुसार चलाने के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि डिपो से 81 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

कमाई की तरफ बढ़ा डिपो

रोडवेज प्रबंधन ने बताया कि कमाई के मामले में डिपो ने अच्छी-खासी छलांग लगाई है. कमाई के मामले में हरियाणा में नूंह डिपो का 19वां नंबर था, लेकिन अब छठे नंबर पर आ गया है. जहां पहले रोज 3 लाख रुपए तक आमदनी होती थी, तो अब 6- 8 लाख रुपए तक कमाई हो रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.