NCR में आएगी नौकरियों की बहार, सोहना IMT में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाले उद्योग होंगे स्थापित

नूंह | हरियाणा के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार नूंह के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सोहना इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाले उद्योगों का जोन (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित किया जाएगा. जिसके लिए 500 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है. इस प्रोजेक्ट पर 662 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे.

Job Student School College

सूबे की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) की इस योजना से नूंह जिले के हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान इसकी घोषणा की है.

औद्योगिक विकास पकड़ेगा रफ्तार

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इसे खरखौदा आईएमटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इससे सोहना में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने बताया कि सोहना आईएमटी में 1 हजार एकड़ जमीन पर उद्योग लगाए जाएंगे.

प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस प्रोजेक्ट से हरियाणा के औद्योगिक ढांचे को और ज्यादा मजबूती होगी और निवेशकों को आकर्षित करने में सफलता मिलेगी. सरकार ने दावा करते हुए कहा है कि इन परियोजनाओं से प्रदेश का औद्योगिक विकास नई ऊंचाईयों को छूएगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

1600 एकड़ में विकसित हो रही IMT

साल 2010 में IMT सोहना के लिए करीब एक दर्जन गांवों की 1,600 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की गई थी. वर्तमान में यहां 100 एकड़ जमीन पर बैटरी बनाने वाले उद्योग के भवन का निर्माण किया जा रहा है. इसको HSIIDC विकसित कर रही है. इस संबंध में सड़क, सीवर, पानी आदि का आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है.

जिले के लिए खुशी की बात

सोहना आईएमटी में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाले उद्योगों का जोन विकसित होने की खबर सामने आने पर जिला नूंह के लोगों ने खुशी जाहिर की है. इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और यहां के बच्चों को रोजगार के लिए दूसरे जिलों या राज्यों का रूख नहीं करना पड़ेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.