हरियाणा के पर्वतारोही राकेश कादियान का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, हासिल की ये खास उपलब्धि

नूंह | हरियाणा के नूंह के जिला जेल विभाग में कार्यरत एवरेस्ट विजेता राकेश कादियान ने एक बार फिर जिला नूंह का नाम देश- प्रदेश और दुनिया में रोशन किया है. पर्वतारोही राकेश कादियान (Rakesh Kadian) ने 21 साल सरकारी सेवा में बने रहते हुए दो दिन के अंदर- अंदर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था.

नूंह

डीसी ने किया सम्मानित

भारतीय तिरंगा फहराने के बाद विश्व का पहला पर्वतारोही बनने पर राकेश का लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है. 45 वर्ष की आयु और 21 साल की पुलिस सेवा में हेड कॉन्स्टेबल राकेश कादियान ने जान जोखिम में डालकर ये उपलब्धि हासिल की है. इस उपलब्धि पर उन्हें नूंह डीसी विश्राम कुमार मीणा ने प्रशंसा पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

जेल विभाग से नहीं मिलती मदद

मूल रूप से झज्जर जिले के गांव सिवाना निवासी राकेश कादियान ने बताया कि उनका बचपन से ही देश के लिए कुछ खास करने का मन रहा है. हालांकि, उन्हें अपने जेल विभाग से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिलती है. वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने अभियान के लिए मेहनत करते हैं. उन्होंने बताया कि 21 साल की लगातार सर्विस और 45 साल की आयु में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाले दुनिया के पहले पर्वातारोही है.

विश्व के सभी 7 महाद्वीपों पर तिरंगा फहराने का सपना

राकेश कादियान ने बताया कि अब उनका सपना विश्व के सभी सातों महाद्वीपों के सभी ऊंचे पर्वतों पर भारतीय तिरंगा फहराने का है, जिसको लेकर अब वह पूरी मेहनत करने में लगे हुए है. उन्होंने कहा कि यह सपना वह हर हाल में पूरा करेंगे. विभाग तैयारी करने के लिए कुछ भी छूट नहीं दे रहा है, लेकिन मैं अपनी नॉर्मल ड्यूटी करने के बाद कड़ी मेहनत करता हूं.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

राकेश कादयान की उपलब्धियों पर एक नजर

  • 15 अगस्त, 2019 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो मात्र 15 घण्टे 53 मिनट में चढ़ाई पूरी की थी.
  • लद्दाख की ऊंची चोटी माउंट नून सिर्फ 7 दिन में सफल चढ़ाई की.
  • उत्तराखंड की ऊंची चोटी माउंट सतोपंथ पर अक्टूबर, 2019 में सफल चढ़ाई की.
  • लेह की ऊंची व टेक्निकल चोटी माउंट कांग यात्से-1 पर सफल चढ़ाई की.
  • अब तक का हरियाणा जेल विभाग के इतिहास का पहला एवरेस्ट विजेता बनने का गौरव अपने नाम किया.
  • जेल विभाग के राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा जेल विभाग की टीम में खेलते हुए हैदराबाद में साल 2012 में सिल्वर मेडल विजेता बने.
  • जेल विभाग हरियाणा का नंबर 1 एथलेटिक्स बनने का गौरव हासिल किया.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.