नूंह जिले के लिए खुशखबरी, 423 गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की बदलेगी तस्वीर; 179 करोड़ होंगे खर्च

नूंह | हरियाणा के पिछड़े जिलों में शुमार नूंह के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां जिले की 423 गांवों को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है. बहुत जल्द इन सड़क मार्गों को चकाचक किया जाएगा, ताकि लोगों का सफर आसान हो सकें. प्रदेश सरकार द्वारा 179.4 करोड़ रुपए की धनराशि से इन संपर्क सड़कों का सुधार किया जाएगा.

Sadak Road 3

नूंह, पुनहाना, तावडू और फिरोजपुर झिरका क्षेत्रों की 313 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के नवीनीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और अगले साल मार्च तक इन सभी सड़कों को चकाचक कर दिया जाएगा.

बारिश से हालात हुई खराब

जिले के 423 गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में बनी हुई है. कई सड़कों की तो पिछले 5 साल से मरम्मत नहीं हुई है. हालिया मानसून सीजन में जलभराव से इन सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो चुकी है. हालात ऐसे हो चुके हैं कि यहां सड़कें कम और गढ्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं. ऐसे में आए दिन इन सड़कों पर हादसे होने का अंदेशा बना रहता है.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर सड़क मार्गों को चकाचक बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और कुछ सड़कों पर काम भी शुरू हो गया है. इन टेंडरों के तहत आवंटित सड़कों के मरम्मत कार्य को आगामी 6 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा. इन सड़कों की मरम्मत से लोगों का सफर आसान व सुरक्षित बनेगा.

देखें लिस्ट

क्षेत्र का नाम संपर्क सड़कों की संख्या सड़कों की लंबाई लागत (लाख में)
सोहना-तावडू 28 55 किमी 2566.91
नूंह 46 88 किमी 4707.91
फिरोजपुर झिरका 78 121 किमी 7187.57
पुन्हाना 24 49 किमी 3441.62
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.