NCR से भगवान श्रीराम की नगरी का सफर होगा आसान, नूंह से रोजाना दौड़ेगी रोडवेज बस; देखें टाइमिंग

नूंह | भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को हरियाणा परिवहन विभाग ने बड़ी सौगात दी है. रोडवेज विभाग ने नूंह से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है. यह बस रोजाना सुबह 8 बजे नूंह बस स्टैंड (Nuh Bus Stand) से अयोध्या के लिए रवाना होगी. शनिवार को रोडवेज जीएम एकता चोपड़ा ने इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Haryana Roadways

आसान होगा सफर

इस अवसर पर रोडवेज जीएम एकता चोपड़ा ने कहा कि भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जाने के लिए अब श्रद्धालुओं को एक सुविधाजनक और सुरक्षित परिवहन का विकल्प मिलेगा. इस नई बस सेवा की शुरुआत से नूंह और आसपास के क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

यह रहेगा रूट

यह बस सुबह 8 बजे नूंह बस स्टैंड से रवाना होकर रात को करीब 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी. 407 किलोमीटर के इस लंबे सफर का किराया 986 रुपये तय किया गया है. बस नूंह बस अड्डे से बडकली चौक, पुन्हाना, होडल, मथुरा, आगरा व कानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हम अयोध्या के लिए एक नई बस सेवा शुरू कर रहे हैं. यह बस सेवा यात्रियों को एक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

उन्होंने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने का यात्रियों को बहुत फायदा मिलता है. इससे यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाता है. रोडवेज जीएम एकता चोपड़ा ने कहा कि इस बस में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.