उपलब्धि: 7वीं के शुभम की पूरे भारत में 19वीं रैंक, मिलिट्री कालेज में एडमिशन पाने वाला हरियाणा का इकलौता छात्र

नूंह | हरियाणा की युवा पीढ़ी को अक्सर खेलों में दमदार प्रदर्शन की बदौलत देश- दुनिया में जाना जाता है, लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां की युवा पीढ़ी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में नूंह की पुलिस लाइन में स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के कक्षा 7वीं के छात्र शुभम ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में एडमिशन हासिल कर नया इतिहास रच दिया है.

Nuh Shubham

पूरे भारत में 19वीं रैंक

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभम पिछले दो साल से इस परीक्षा के लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहा था. आज उसकी मेहनत रंग लाई है और जून, 2024 में हुई इस परीक्षा में शुभम को पूरे भारत में 19वीं रैंक हासिल हुई है. नूंह एसपी विजय प्रताप ने शुभम की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है.

एसपी ने दी बधाई

एसपी विजय प्रताप ने बताया कि शुभम की उपलब्धि इसलिए खास है कि देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में एक परीक्षा में पूरे हरियाणा से केवल एक ही छात्र का सिलेक्शन होता है और शुभम ने वो कामयाबी हासिल कर नूंह जिले के साथ- साथ पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल को प्रेरित भी किया, जिससे कि आने वाले समय में शुभम जैसे अन्य छात्रों की प्रतिभा को निखारा जा सकें. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अति पिछड़े क्षेत्र में शुमार नूंह जिले से इस तरह की प्रतिभा का सामने आना बेहद ही सराहनीय है. आने वाले समय में शुभम जैसी और भी प्रतिभाएं निखर कर सामने आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.