नूहं | हरियाणा के जो भी युवा बेरोजगार हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है. आपकों बता दें कि नूहं में रोजगार मेला लगने जा रहा है. ऐसे में आप इस अपॉइंटमेंट फेयर में हिस्सा ले सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. यह रोजगार मेला GITI नूंह, मरोरा में लगने जा रहा है. मेले का आयोजन 20 मार्च 2025 को सुबह 9:00 से होगा.
मेले में हिस्सा लेंगी विभिन्न कंपनियां
इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां हिस्सा ले रही है, जो अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी. इस मेले का उद्देश्य जिले से पास आउट प्रशिक्षुओं को एक मंच देना है, ताकि वे स्वयं को प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षु और प्लेसमेंट के रूप में शामिल कर पाये.
पहुंच रही यह कंपनियां
मेले में भाग लेने वाली कंपनियों की बात करें तो इस फेयर में M/ s Lenskart pvt ltd Bhiwadi, M/ s Eglo India Pst Lad, Bawal, M/ s Ciel HR Services 3 limited,Palwal, M/ s SKII Metals Pvt L14,IMT Manesar, M/ s SKH India Cabs Manufacturing pvt hd.Manesar भाग ले रही है.
M/ s Lenskart pvt ltd Bhiwadi द्वारा 10, 12 व सभी ट्रेड से आईटीआई पास आउट उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. कंपनी द्वारा 200 उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा, जिन्हें हर महीने 12 से 13000 सैलरी दी जाएगी. M/ s Eglo India Pst Lad, Bawal कंपनी द्वारा भी 200 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा, जिन्हें हर महीने 13000 से 14000 वेतन मिलेगा.
मिलेगी इतनी सैलरी
M/ s Ciel HR Services 3 limited,Palwal दोबारा सभी ट्रेड के आईटीआई पास आउट उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा. इस कंपनी द्वारा 300 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा, जिन्हें हर महीने 14,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा. M/ s SKII Metals Pvt L14, IMT Manesar 10, 12 ITI Fitter Welder Electrical Electrician के 500 पदों पर भर्ती करेगी, जिन्हें हर महीने 14,000 रुपए सैलरी दी जाएगी.
साथ लाएं यह डाक्यूमेंट्स
M/ s SKH India Cabs Manufacturing pvt hd.Manesar द्वारा 10, 12 ITI Fitter Welder Electrical Electrician के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन्हें हर महीने 14,000 रुपए सैलरी दी जाएगी. अगर आप भी इस रोजगार मेले में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो आपको अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ मेले में आना होगा. जरूरी दस्तावेजों के बारे में बात करें, तो आपको अपने साथ बायोडाटा, सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और उनकी फोटो कॉपी का एक सेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे.
