हरियाणा की पहलवान बेटी आलिया खान ने नेशनल स्कूल रेसलिंग में जीता गोल्ड, 9 साल की उम्र में शुरू किया पहलवानी का सफर; महावीर फौगाट रहे हैं गुरू

नूंह | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 68वें नेशनल स्कूल रैसलिंग कंपटीशन में हरियाणा के मेवात की पहलवान बेटी आलिया खान (Alia Khan) ने स्वर्ण हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया. बुधवार को गांव लौटने पर ग्रामीणों ने पलकें बिछा कर अपनी पहलवान बेटी का जोरदार स्वागत किया.

Aaliya Khan Nuh

UP की पहलवान को दी पटखनी

इस अवसर पर गांव जाफराबाद में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें आलिया ने बताया कि उन्होंने एशियाई स्पोर्ट्स एकेडमी हिसार उमरा की ओर से अंडर- 14 की 46 किलोग्राम भार वर्ग कुर्ती स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की पहलवान को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने कहा की पहलवानी की प्रेरणा उन्हें उनके पिता शौकत द्वारा मिली.

यह भी पढ़े -  नूंह को 60 करोड़ रुपए की 4 बड़ी परियोजनाओं का तोहफा, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

9 साल से शुरू किया कुश्ती का सफर

9 साल की उम्र से उन्होंने महावीर फोगाट की अकादमी में रहकर कुश्ती के गुरु सीखे. वर्तमान में वह हिसार के एशियाई स्पोर्ट अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं. आलिया के पिता शौकत भी एक पहलवान रहे हैं और उनका भाई भी एक अच्छा एथलीट रहा है. तावडू क्षेत्र के युवा एथलीट जुनैद खान ने आलिया की कामयाबी पर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद में मेवात क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, सरकार को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts