हरियाणा के पलवल में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, जानिये वजह

पलवल । हरियाणा के पलवल जिले के गांव औरंगाबाद में एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली. बता दें कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया.

Police Photo

वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. बता दे कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया. बुधवार सुबह पांचों के शव परिवार के मुखिया को मिले. उसने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बता दे कि मरने वालों में पति पत्नी और 3 बच्चे शामिल है. पति पत्नी ने फांसी लगाई और बच्चों को जहर दे दिया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.