हरियाणा के इस जिले में प्रोपर्टी खरीदना होगा महंगा, 25 फीसदी तक बढ़ेंगे सर्कल रेट

पलवल | देश की राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा का पलवल जिला NCR में प्रॉपर्टी के लिए नया हॉट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है और अब यहां कृषि भूमि में 10 से 12, रेजिडेंशल में 10 से 20 और कमर्शल एरिया में 15 से 25 प्रतिशत तक सर्कल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. बता दें कि नए रेट 1 मई से लागू हो रहे हैं.

House Ghar Flat

अब ये होंगे नए रेट

पलवल शहर के सबसे पॉश इलाके और नेशनल हाईवे के आगरा चौक पर व्यवसायिक जमीन का नया सर्कल रेट 42 हजार रूपए प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 50,400 रूपए प्रति वर्ग गज किया गया है. आगरा चौक पर रिहायशी जमीन का सर्कल रेट 14,400 से लेकर 16 हजार 500 रुपये तय किया गया है. आगरा चौक से अलावलपुर चौक तक व्यावसायिक जमीन 54 हजार 50 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित सर्कल रेट है.

वहीं, डिप्टी कमिश्नर आफिस के आसपास रिहायशी जमीन 20 हजार 700 रुपये वर्ग गज और कमर्शिल जमीन 27 हजार 500 रुपये वर्ग गज सर्कल रेट है. अनाज मंडी में 46,200 रुपये, बस स्टैंड पर 41 हजार 800 रुपये, कमेटी चौक पर 71 हजार 500 रुपये और सिविल अस्पताल के पीछे कमर्शिल जमीन के 28, 600 रुपये वर्ग गज के रेट प्रस्तावित किए गए हैं.

15 अप्रैल तक दे सकेंगे सुझाव

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 2024- 25 के कलेक्टर रेट जिले की वेबसाइट palwal.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं.  इन प्रस्तावित रेट से किसी को ऐतराज या सुझाव है तो वह 15 अप्रैल तक अपने दावे व आपत्तियां अथवा सुझाव संबंधित तहसील कार्यालय/ एसडीएम कार्यालय या वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं. 1 मई से प्रस्तावित सर्कल रेट लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.