फरीदाबाद- पलवल से ताजमहल का दीदार होगा आसान, अब कोसीकलां व आगरा तक दौड़ेगी शटल ट्रेनें

पलवल | हरियाणा के NCR में शामिल फरीदाबाद- पलवल से दिल्ली और UP के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि उत्तर रेलवे ने पलवल से कोसी कलां और ताज नगरी मथुरा तक दो EMU शटल ट्रेनों के विस्तार को हरी झंडी दिखा दी है. रेलवे की इस मंजूरी के बाद फरीदाबाद- पलवल रूट पर रोजाना सफर करने दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा.

Train

दैनिक यात्रियों को मिलेगा फायदा

ये दोनों ट्रेनें 5 मई से कोसी कलां और मथुरा तक चलना शुरू हो जाएंगी. अभी इसे अस्थाई तौर पर 31 जुलाई तक चलाने का फैसला लिया गया है. इस दौरान यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक और उनकी संख्या पर इनके स्थाई समाधान को मंजूरी दी जा सकती है. इन ट्रेनों के संचालन से कोसी कलां और मथुरा तक सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत पहुंचेगी.

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 64016 और 64082 EMU शटल ट्रेनों के विस्तार को मंजूरी दी गई है. ये दोनों ट्रेनें अभी शकूरबस्ती से पलवल और नई दिल्ली से पलवल के बीच संचालित होती है. इन्हीं ट्रेनों का आगे कोसी कलां और मथुरा तक विस्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 64016, शकूरबस्ती- पलवल शटल ट्रेन दोपहर करीब ढाई बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर पौने 5 बजे पलवल पहुंच जाती है. यही ट्रेन वापसी में 64019, नंबर के साथ रात 10.20 बजे पलवल से रवाना होकर रात पौने 1 बजे शकूरबस्ती पहुंच जाती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से वाया फरीदाबाद- पलवल तक दैनिक यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दोबारा पटरी पर लौटेगी EMU शटल ट्रेनें

वहीं, नई दिल्ली से चलकर पलवल जाने वाली ट्रेन नंबर 64082 शटल ट्रेन शाम 6 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर रात 07.40 बजे पलवल पहुंच कर खड़ी हो जाती है. यही ट्रेन वापसी में 64051 नंबर से पलवल– गाजियाबाद बनकर रात 11.05 बजे पलवल से रवाना होकर रात 01.40 बजे गाजियाबाद पहुंचती है.

रोजाना सफर करने वालों के लिए ये जरूरत भी है और समय की मांग भी. इन ट्रेनों के चलने से हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी. उनका कहना है कि लंबे समय से इस तरह की सुविधा की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है- दैनिक यात्री संघ, प्रधान एडवोकेट हुसैन

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.