दिल्ली- NCR में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, KGP एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज की सुविधा समेत 2 तगड़े फायदे

पलवल | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सफ़र करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि अलीगढ़ से आवाजाही करने वाले भारी वाहन अब दिल्ली- आगरा हाइवे पर अटोंहा गांव के नजदीक बनें इंटरचेंज से उतर- चढ़ सकेंगे. कुंडली- गाजियाबाद- पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद से ही लोग पलवल- अलीगढ़ रोड पर इंटरचेंज बनाने की मांग कर रहे थे.

express way

लोगों की मांग पर केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी मंजूरी देते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए 65 करोड़ रूपए का बजट मंजूर किया था.

15 दिन में पूरा होगा इंटरचेंज निर्माण कार्य

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 2023 में KGP एक्सप्रेसवे से पलवल- अलीगढ़ रोड को जोड़ने के लिए इंटरचेंज का निर्माण कार्य शुरू किया था. अब इसी महीने के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद भारी वाहन अटोंहा गांव के नजदीक दिल्ली- आगरा हाईवे पर बने इंटरचेंज से KGP एक्सप्रेसवे पर उतर- चढ़कर अलीगढ़ की ओर आवाजाही कर सकेंगे. यही नहीं गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और आगरा की ओर से आने वाले वाहन भी पलवल शहर में आने के बजाय पेलक इंजरचेंज से अलीगढ़, जेवर और नोएडा एयरपोर्ट के लिए फर्राटा भर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

इन गांवों को मिलेगा फायदा

इस इंटरचेंज के बनने से पेलक, ताराका, चांदहट, घोड़ी, रामपुर खोर, मीसा, सिहौल, गुरवाड़ी, किठवाड़ी, खजूरका और बड़ौली आदि गांव सीधे KGP एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे. इन गांवों के लोग भी जेवर और नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे.

15 दिन के अंदर KGP एक्सप्रेसवे का पेलक इंटरचेंज शुरू हो जाएगा. इसका निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है. इससे एक और पलवल शहर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर जेवर एयरपोर्ट तक आवागमन करने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी- डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, डीसी, पलवल

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.