पलवल में 7 सितंबर को प्रदर्शन, UGC नियमों और आरक्षण के विरोध में बाजार बंद का ऐलान

पलवल | हरियाणा के पलवल में सवर्ण समाज ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों और आरक्षण के विरोध में 7 सितंबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके साथ ही शहर के मुख्य बाजार को बंद रखने का भी आह्वान किया गया है. यह निर्णय ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक में तय किया गया कि 7 सितंबर को शहर के मीनार गेट पर समाज के लोग एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे.

Market Bazar

इस दौरान यूजीसी के नियमों और आरक्षण को वापस लेने तथा यूजीसी के प्रस्तावित बदलावों को रोलबैक करने की मांग सरकार के सामने रखी जाएगी. प्रदर्शन के जरिए समाज की मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है.

बाजार बंद कराने का आह्वान

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पलवल के मुख्य बाजार को बंद कराने का आह्वान भी किया गया है. उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मीनार गेट पर पहुंचें और प्रदर्शन को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि यूजीसी के इन प्रावधानों को लेकर समाज में रोष है. अपनी मांगों को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए समाज की एकजुटता जरूरी है. बैठक में मौजूद वक्ताओं ने भी यूजीसी के प्रावधानों को लेकर असंतोष जताया और प्रस्तावित बदलावों को रोलबैक करने की मांग दोहराई.

ये लोग रहे मौजूद

बैठक के दौरान प्रदर्शन और बाजार बंद को लेकर समाज के लोगों से सहयोग की अपील की गई. साथ ही 7 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी करने पर जोर दिया गया. इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व कार्यकारी चेयरमैन कंवर रमेश, ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान शंभू पहलवान, पूर्व पार्षद चंदीराम गुप्ता, शांतानु ठाकुर और रामबाबू खंगारोत सहित सवर्ण समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.