अब हरियाणा बनेगा पर्यटन हब, सीएम खट्टर ने किया एडवेंचर प्रेमियों को मोरनी की यात्रा के लिए आमंत्रित

पंचकूला । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य के बाद अब हरियाणा एक पसंदीदा पर्यटन केंद्र के रूप में भी जाना जाएगा. बता दें कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र के टिक्कर ताल में विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियों जैसे पैरासेलिंग,पैरामोटर, और जेट स्कूटर का औपचारिक उद्घाटन  किया. जिस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही. बता दें कि इन गतिविधियों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

cm 2

अब हरियाणा एक पसंदीदा पर्यटन केंद्र के रूप में जाना जाएगा- सीएम 

साथ ही उन्होंने कहा कि टिक्कर ताल में विभिन्न एयरो और जल क्रीड़ा गतिविधियां व्यवसायिक रूप से संचालित हो गई है इनके सफलतापूर्वक संचालन के लिए स्थानीय युवाओं को संबंधित कौशल विकसित करने का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. इससे जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा,वहीं दूसरी ओर युवाओं के रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. पर्यटन की दृष्टि से हरे भरे वातावरण वाला पंचकूला उन पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में उभरा है, जो खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं का आनंद लेना चाहते हैं. देश और दुनिया भर में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने  के लिए होमस्टे और फॉर्म पर्यटन नीतियों की भी शुरुआत की गई है.

खट्टर ने इससे पहले यहां पर्यटक सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया. वही इस मौके पर धार्मिक और दर्शनीय डे पैकेज की भी शुरुआत की. उन्होंने कहा कि पंचकूला में पहला पर्यटन सुविधा केंद्र खोला गया है. इसके साथ ही ऐसे और भी केंद्र खोले जाएंगे, जो आकर्षण का केंद्र होंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में खेल एवं अन्य साहसिक गतिविधियों की शुरुआत कर राज्य में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. जिससे कि इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.