134a Result 2021: छात्रों का इंतजार खत्म, 134 ए के तहत परीक्षा परिणाम इस दिन पोर्टल पर अपलोड

पंचकूला | नियम 134ए (134a Result 2021) के तहत एडमिशन प्रक्रिया चल रही है और इसका टेस्ट हो चुका है. शिक्षा विभाग की ओर से 13 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा. ऐसे में बच्चों से ज्यादा उनके अभिभावकों को चिंता सता रही है कि पता नहीं उनके बच्चे का नाम लिस्ट में आएगा या नहीं. विभाग ने सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम पोर्टल पर अपलोड कर दिया है. जिसे स्कूल अलॉट होगा उसका मैसेज 13 दिसंबर को मोबाइल पर आएगा.

HARYANA 134A NEWS

अक्टूबर में शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

नियम 134ए (134a Result 2021) के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया अक्टूबर महीने के आखिर में शुरू हुई थी. असेस्मेंट टेस्ट पांच दिसंबर को हुआ था. जिसका परिणाम 10 दिसंबर को पोर्टल पर अपलोड किया गया था.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

स्कूलों के लिए पहला ड्रा 13 दिसंबर को जारी किया जाएगा. 15 से 24 दिसंबर तक विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का समय रहेगा. इसके बाद दूसरी ड्रा निकालने की सूचना जारी की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.