हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाई

पंचकूला । सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर के एडेड कालेज में रिटायर्ड टीचिंग व नॉन- टीचिंग स्टाफ को शानदार सौगात दी है. सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम मनोहर लाल द्वारा उनकी आनरेरी पेंशन में 5% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है और यह बढ़ोतरी हर साल होंगी. इसका लाभ 1 नवंबर 2021 से मिलना शुरू हो जाएगा. सीएम के इस फैसले ने निश्चित तौर पर एडिड कालेज से रिटायर्ड सभी टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ को राहत प्रदान करने का काम किया है.

dushant chautala

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि वर्तमान में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल को 30 हजार रुपए महीना, सेवानिवृत्त लेक्चरर को 25 हजार रुपए, नॉन- टीचिंग क्लास-3 को 11 हजार रुपए और नॉन- टीचिंग क्लास-4 को 6 हजार रुपए मिल रहे हैं. इस पेंशन में 5% की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी बेसिक पेंशन पर हर साल जारी रहेगी. इसके साथ ही कर्मचारियों को नोशनल पेंशन का लाभ दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

बता दें कि पूर्व में 11 मई 1998 के बाद एडिड कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को ही आनरेरी पेंशन दी जा रही थी. 1998 से पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों की मांग पर सीएम मनोहर लाल ने ही 1 जनवरी 1988 से 10 मई 1998 तक सेवानिवृत्त हो चुके टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को भी आनरेरी पेंशन देने का फैसला लिया था. सीएम के इस फैसले ने कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.